नमस्कार,
कविता जंक्शन लोक भाषा, लोक कला, लोक संस्कृति के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहता है। कविता जंक्शन पहले भी कोस-कोस की बानी के अंतर्गत क्षेत्रीय भाषाओं पर पॉडकास्ट बना चुका है। साथ ही भारत के विभिन्न तीज त्यौहार पर भी पॉडकास्ट बनते रहे हैं।
अबकी बार हम राज्य विशेष को लेकर चल रहे है। जहाँ हमारा प्रयास भारत के प्रत्येक राज्य को और बेहतर तरीके से जानने का है।
कविता जंक्शन प्रादेशिक में हम लोग निम्न विषयों पर लेखन लेना चाहते हैं।
१. लोकगीत
२. क्षेत्र विशेष की भाषा व उपभाषाओं में लिखी गई रचना उनके अर्थ या अनुवाद के साथ ( कहानी, कविता, लोक कथा, गीत आदि)
३. प्रदेश विशेष के लोक कलाकारों/ लेखक/ कवि आदि के बारे में जानकारी।
४. लोक पर्वों पर आधारित लोकगीत/ लोक कथाएं।
५. संरचना – किले आदि के बारे में जानकारी, यात्रा वृत्तांत आदि।
६. लोक साहित्य की जानकारी। जैसे प्रादेशिक भाषा में लिखी किताबें आदि।
७. कविता जंक्शन का उद्देश्य भारत की मिट्टी और उसकी सभ्यता संस्कृति को जानना है।
८. प्रदेश विशेष की भाषा के शब्द उनके अर्थ के साथ।
नियम:
१. सूचना में नवीनता (गूगल आधारित जानकारी न हो)। आपका जो अनुभव हो किसी स्थान विशेष को लेकर वही भेजें।
२. गीत, कविताएं आदि प्रदेश विशेष की प्रादेशिक भाषा में ही हो।
३. लेख, यात्रा, त्यौहार आदि वृत्तांत हिन्दी में हो सकते हैं।
४. लोक कथाएं हिन्दी में हो सकती हैं पर कुछ शब्द प्रादेशिक के भाषा के भी आते रहे तो ज्ञान वृद्धि होती रहेगी ।
५. लोक भाषा के शब्द हर रविवार डाले जाएँगे।
आपके यह सभी लेख या रचनाएँ कविता जंक्शन की वेबसाइट www.kavitajunction.com पर न केवल प्रकाशित की जाएंगी वरन प्रसारित भी की जाएंगी।
आप इसी रुचि के किसी अन्य रचनाकार को इस ग्रुप से जोड़ने के लिए हमें उनका नम्बर भेज सकते हैं ।
*विनम्र निवेदन है कि हम साहित्य और समाज के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक कार्य करना चाहते हैं। इस के लिए हम कुछ भी मानदेय नहीं दे पाएंगे।
संपर्क करें Kavitajunctionbharat@gmail.com





