नमस्कार,
जैसा कि आप सभी को विदित ही है कविता जंक्शन अपने स्वप्नों के साथ नित नए सोपान चढ़ रहा है। पहले ऑडियो पुस्तक और अब ई पुस्तक के क्षेत्र में कविता जंक्शन आ रहा है।
ई पत्रिका के बारे में–
कविता जंक्शन टीम अपनी ई-पत्रिका ‘वाग्मी’ नाम से लेकर आ रही है, जो कि एक त्रैमासिक पत्रिका होगी। इस पत्रिका में कविता जंक्शन के सभी उपक्रमों को समेटने का प्रयास किया गया है।
आप इस ई-पत्रिका से कैसे जुड़ सकते है?
इन शीर्षकों के अनुसार अपनी रचनाऍं भेजें.. भेजी गई रचनाएँ मौलिक व अप्रकाशित हों..
– कविताएँ
-लघुकथा
-लम्बी कहानियाँ
-यात्रा संस्मरण
-पुस्तक समीक्षाएँ
-विदेशी भाषाओं से अनूदित रचनाएँ
-क्षेत्रीय भाषाओं की रचनाएँ अनुवाद सहित।
-किसी अन्य विधा में आप लिखते हैं तो आपके लेख व रचनाऍं आमंत्रित हैं।
( रचनाओं का टाइपो अवश्य जाँच लें )
रचनाओं के लिए संपर्क करें- kjpatrika@gmail.com
कोई समस्या हो तो मैसेज करें और रचनाऍं उपरोक्त मेल पर भेजें।
इस महीने टीम कविता जंक्शन बहुत कुछ लेकर आ रही है। आशा है आप अपना स्नेह बनाए रखेंगे। बस थोड़ी सी प्रतीक्षा 🙏
चूंकि हर प्रयास प्रथम है तो त्रुटियाँ संभव है। किंतु प्रयास रहेगा हम सब कुछ अच्छा करें, अच्छा रचें।
*आपके लेख और रचनाओं के संदर्भ में एडमिन पैनल का निर्णय अंतिम होगा।किसी रचना के विवाद के संदर्भ में रचनाकार स्वयं जिम्मेदार होगा।
















